उरई, जून 12 -- कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम मझवार में गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल निकालने के मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया जिसमें हुए पथराव में सिर में ईंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों को पकड़ लिया है। यह भी पढ़ें- खूनी संघर्ष में सिर ईंट में लगने से महिला की मौतविवाद की शुरुआत ग्राम मझवार निवासी वीरेंद्र और रोहित बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बीते रात करीब 11 बजे दोनों अपनी ड्यूटी खत्म करके परोसा विद्युत उपकेंद्र से बाइक द्वारा अपने घर मझवार लौट रहे थे। उनके साथ गांव के ही तीन अन्य लोग भी थे। वीरेंद्र और रोहित उन तीनों को उनके घर छोड़कर जैसे ही अपने घर की तरफ आगे बढ़े, तभी रास्ते में मौरम (बालू) के एक ढेर के पास गांव के ही रामपाल, पूर्व प्रधान दयारा...