मेरठ, मार्च 12 -- मुंडाली क्षेत्र के गांव शाफियाबाद लौटी में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव में गए ग्राम प्रधान पक्ष के लोगों को भी चोट आई हैं। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पांच नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज चालान कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। शहबाज पुत्र जाकीर निवासी गांव शाफियाबाद लौटी थाना मुंडाली के अनुसार गांव का ही रहने वाला भूरे पुत्र मुन्नवर अपनी गाड़ी लेकर जा रहा था। वह भी रास्ते से गुजर रहा था। गाड़ी की वजह से कीचड़ के छींटों से उसके कपड़े खराब न हो इसलिए उसने मुन्नवर से गाड़ी धीरे से निकालने के लिए कहा था। जिसको लेकर विवाद ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.