मामूली लेन-देन में सड़क निर्माण कंपनी के मुंशी की हुई हत्या
गिरडीह, सितम्बर 9 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी के सिदो-कान्हू चौक से भोक्ताडीह, खटपोक, खोरो, दुलियाकरम होते हुए नयनपुर गांव तक कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे एचएन कंस्ट्रक्शन के मुंशी मंजेश सिंह की कुछ लोगों से लेन-देन को लेकर हुए मामूली विवाद में उनकी हत्या कर दी गई है। तिसरी पुलिस ने तिसरी क्षेत्र के भोक्ताडीह गांव के निवासी व हत्यारोपी पिंटू यादव की निशानदेही पर बिहार के जमुई जिला अंतर्गत चिरहा थाना क्षेत्र के पिपरातरी जंगल से मंजेश सिंह का शव बरामद किया है। मंजेश सिंह बिहार के लखीसराय जिला के नंदपुर गांव के रहने वाले थे। जानकारी मिली है कि मंजेश पिछले 8 सालों से एच एन कंस्ट्रक्शन में ईमानदारी पूर्वक मुंशी के कार्य का निर्वहन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- दो दिन पूर्व अपहृत मुंशी का शव जमुई जिला से बरामद मंजेश की ईमानदारी उक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.