चाईबासा, मई 17 -- गुवा । किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक में एक मामूली मजाक अचानक जानलेवा हमले में बदल गया।

घटना का विवरण मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32 वर्ष) पर करूआ बस्ती के कालू करूआ ने चाकू से गले पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना 16 मई की देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चंद्रमोहन गोप मजदूरी कर घर लौटने के बाद पास की दुकान में सामान लेने गए थे। वहीं मौजूद कालू करूआ, जो हाल ही में तमिलनाडु (चेन्नई) से लौटा था, उससे बातचीत करने लगा। बताया जाता है कि वह तमिल भाषा में कुछ बोल रहा था, जिसे चंद्रमोहन समझ नहीं पाए और मजाक के रूप में जवाब देने लगे। इसी दौरान अचानक आरोपी गुस्से में आ गया और उसने धारदार चाकू से चंद्रमोहन के गले पर हमला कर दिया।

घायल की स्थिति हमला इतना गंभीर था कि युवक का गला आंशिक रूप से कट गय...