मामूली बारिश में हुआ जलभराव
कन्नौज, जून 13 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर की गलियों की हालत भी बदहाल है। जरा सी बारिश या नाली में कचरा फसने के बाद नालियों का पानी सड़कों व गलियों में बहने लगता है। इससे राहगीरों व मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चकोर मार्ग से आजाद नगर जाने वाली गली में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों में नाराजगी है। यहां नियमित सफाई न होने से गलियों का गंदा पानी सड़कों पर बहते हुए देखा जा सकता है। चकोर मार्गे से आजाद नगर मोहल्ले के लिए जाने वाली व्यस्ततम गली में सफाई न होने से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों को निकलने में काफी परेशानी है। यहां स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तमाम दावे खोखले साबित हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं। लेकिन यह सब कागजों पर है। जमीनी हकीकत तो कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.