रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। केवल 14 एमएम बारिश में ही शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों और गलियों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच होकर गुजरना पड़ा, जबकि कुछ इलाकों में घरों के बाहर तक पानी जमा हो गया। यह भी पढ़ें- बारिश के बाद ढंडेरा में जलभराव से राहगीरों और दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...