मामूली बात लेकर विवाद में मारपीट, एक घायल
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याण नगर दुल्हापुर में जमीन की मेड़ पर खूंटा (पिलर) गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम कल्याण नगर दुल्हापुर निवासी विजय शुक्ल पुत्र स्वर्गीय भैरव प्रसाद शुक्ल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 मई सुबह करीब 10 बजे जमीन की मेड़ पर पिलर गाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद में मारपीट, एक घायल कहासुनी के बाद विपक्षियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में विजय शुक्ल के सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.