रामपुर, अप्रैल 30 -- बिलासपुर। नगर के मोहल्ला शीरी मियां में हरी ड्रेस स्कूल के पास रहने वाले जमीर अहमद व वासिद आपस में पड़ोसी हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे उनके घर की महिलाओं में बच्चों के हंगामे को लेकर पहले कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। जिसमें जमीर की पत्नी भूरी बेगम और वासिद की पत्नी फरहाना घायल हो गईं। रात में ही दोनों पक्ष शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज व मेडिकल परीक्षण कराया। जमीर पक्ष का कहना था कि पड़ोसन के बच्चे उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। मना करने पर उनके घर में घुसकर मारपीट की गई। वहीं, वासिद पक्ष का कहना था कि फरहाना के साथ पड़ोसन के रिश्तेदार ने भी मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.