कौशाम्बी, अप्रैल 5 -- करारी थाना क्षेत्र के कंजापर (रक्सवारा) गांव में मामूली बात पर सगे भाइयों समेत चार लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंजापर (रक्सवारा) निवासी रामआसरे ने बताया कि तीन अप्रैल की शाम वह गांव के बाहर नदी किनारे मवेशियों को चरा रहा था। साथ में भाई रामचंद्र, चाचा रमेश व पड़ोसी शिवा दिवाकर भी थे। पीड़ित के मुताबित मवेशी चराने की बात को लेकर कौशाम्बी थाने के जाठी निवासी वीरभान, मनोज कुमार, सूरज, रोहित तथा मिंटू गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों क...