बिहारशरीफ, मार्च 9 -- मामूली बात पर विवाद में युवक के साथ मारपीट चेवाड़ा, निज संवाददाता। एकरामा-केमरा मार्ग में गडुआ मोड़ के निकट दो बदमाशों ने गडुआ गांव निवासी मनोज महत़ो को लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया। बाद में परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिये नवादा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मनोज चारपहिया वाहन से जा रहा था। इसी दौरान मोड़ के निकट एक पीकप वैन के चालक से साइड लेने को लेकर कहा-सुनी हुई। इतने में चालक ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया और उसके साथ मारपीट की। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि घायल द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.