साहिबगंज, मार्च 30 -- साहिबगंज। शहर के कृष्णनगर मोहल्ले में दो पक्षों में मामूली बात पर कहासनी होते-होते विवाद गहरा गया। चर्चा है कि इस विवाद में एक पक्ष ने कथित रूप से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता को दी । थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। मौके से दो युवक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ कर दोनों को बाद में छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार प्रतिमा विसर्जन हो जाके बाद बिजली घाट के पास रहने वाले कुछ युवक कृष्णनगर आकर हंगामा करने लगे। मामला पुराने विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जैसे ही युवकों ने बिजली घाट से आए युवकों को समझने का प्रयास किया तभी उनमें से युवक ने कथित रूप से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.