मामूली बात पर रामपुर में चल गए लाठी-डंडे, आठ के खिलाफ केस दर्ज
रामपुर, जून 16 -- शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में खेत की मेड़ साफ कर रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में प्रधान के बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भगवतीपुर गांव निवासी नुसरत खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून सुबह करीब आठ बजे वह अपने पिता एवं पूर्व प्रधान हसरत खां के साथ खेत पर मेड़ की सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के फारूख, आरिफ, आसिफ, अताउल्ला, सनाउल्ला, सोनू, मुजाहिद और इलियास खां एक राय होकर खेत पर पहुंच गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए खेत से चले जाने को कहा। यह भी पढ़ें- मेढ़ विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, आठ पर रिपोर्ट नुसरत के अनुसार जब उन्होंने बताया कि यह खेत उन्होंने ढकिया के मोहम्मद रफीक से खरीदा है और गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.