अलीगढ़, मार्च 10 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव बूढ़ाका में बीते शनिवार की शाम को एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हों गया व गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचार जारी। जानकारी के अनुसार, पीड़ित के भाई खानचंद पुत्र लक्ष्मण निवासी बूढ़ाका थाना टप्पल द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, बीते शनिवार शाम करीब 7:15 बजे खानचंद और उसका भाई महेश मजदूरी करके घर लौटे थे और हाथ-पैर धो रहे थे, कि तभी गांव के ही पीतम पुत्र रामबक्स ने महेश को हुक्का पीने के लिए बुलाया। महेश उनके प्लॉट पर पहुंचा तो पीतम, उसके भाई निरंजन पुत्र रामबक्स, अनमोल पुत्र निरंजन, प्रिंस और नमन ने मिलकर उस पर हमला बोल दिया। पीतम ने कुल्हाड़ी, निरंजन ने फरसा, अनमोल ने सरिया तथा प्रिंस-नमन ने डंडों से महेश पर वार किए। घटना के दौरान खानचंद ...