कौशाम्बी, अप्रैल 22 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में बुधवार सुबह मामूली बात पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पथराव भी किया गया, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों तरफ के कुल छह लोगों का चालान किया है। अजुहा चौकी प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में रास्ते पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के शदाब अहमद व दूसरी तरफ के अनीस और उसके भाई नफीस को चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी के मुताबिक प्रथम पक्ष से शादाब पुत्र सहुफ, ततैया पुत्र रहुप अली और कैयूम पुत्र रहुप अली का तो दूसरे पक्ष से मो. नफीस पुत्र मो. अनीस, सफीक पुत्र मो. अनीस व अनीश पुत्र रज्जू का चालान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.