मामूली बात पर मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, मई 16 -- उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बृत्तीहन पुरवा मौजा पूरेडाल में बाइक को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर में गुरुप्रसाद पुत्र कैन्हूराम निवासी बृत्तीहन पुरवा मौजा पूरेडाल ने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे विपक्षी उसकी मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने अपशब्द कहना शुरू कर दिया। यही नहीं उसे तथा उसके भाई रामरतन को लाठी, मुक्का, ईंट-पत्थर से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संतू, दीपक तथा सुनीता निवासी बृत्तीहन पुरवा मौजा पूरेडाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.