कौशाम्बी, फरवरी 12 -- मंझनपुर, संवाददाता। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पूरब शरीरा कस्बे की मनीता देवी पत्नी प्रमेश सोनकर ने बताया कि 26 जनवरी की दोपहर बच्चों को बालू खेलने से मना करने पर पड़ोसी गाली देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। मामले में राहुल, उसके पिता बनवारी, पत्नी किरन देवी व मां कलइया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिकी एसपी राजेश कुमार के आदेश पर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.