मामूली बात पर महिला की पिटाई, हालत गम्भीर
श्रावस्ती, मार्च 23 -- श्रावस्ती। नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के खरगौरा गणेश निवासी रमजाना बेगम (44) पत्नी अतवारी रविवार शाम घर से बकरी चराने निकली थी। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनो ने उसे निजी वाहन से सीएचसी इकौना पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे नवीन माडर्न थाना के थानाध्यक्ष लाल साहब ने मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.