मामूली बात पर भाई-बहन की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज
कौशाम्बी, मई 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के कैथीपर गांव की सोनम देवी ने बताया कि 26 मई की शाम पड़ोसी शंभू की भैंस खुलकर उसकी भैंस के बच्चे को सींग मार रही थी। यह देख बेटे सौरभ व बेटी अर्चना ने शंभू की भैंस को भगा दिया।आरोप है कि इसी बात पर शंभू अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने भाई मित्तू, उसकी पत्नी संतरा देवी, बेटे मुलायम व पुत्री काजल के साथ मिलकर पीड़िता के बेटे, बेटी की पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। यह भी पढ़ें- मामूली विवाद में पिता-पुत्रों समेत तीन की पिटाई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.