कौशाम्बी, मार्च 6 -- चरवा के बहादुर का पूरा गांव में मामूली बात पर सगे भाइयों समेत तीन लोगों की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बहादुर का पूरा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह पड़ोस का रहने वाला हीरालाल गोबर फेंकने जा रहा था। गोबर रास्ते में गिर गया। पीड़ित के मुताबिक उसके 70 वर्षीय बुजुर्ग भाई अरुण प्रताप सिंह ने गोबर उठाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विपक्षी हीरालाल गाली-गलौज करने लगा। उस वक्त मौके पर रहे लोगों ने मामला शांत करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि थोड़ी देर बाद विपक्षी अपने भाई विकास व परिवार के ही राहुल, गुंडा, बच्चाराम, उमाकांत तथा सुखराम के साथ आकर फिर से गाली देने लगा। मना करने पर पीड़ित, उसके भाई और बहन चिंता देवी की पिटाई कर दी। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि मु...