कौशाम्बी, अप्रैल 23 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के रामपुर बड़नावां गांव में मामूली बात पर पिता-पुत्र समेत चार लोगों की पिटाई की गई। इससे सभी को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामपुर बड़नावां निवासी पवन सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह गांव के ही राकेश के यहां दावत में शामिल होने गया था। वहां पर पड़ोसी रिंकू पटेल मिल गया। मामूली बात को लेकर उससे कहासुनी हो गई। उस वक्त मौके पर रहे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। पीड़ित के मुताबिक बुधवार की रात आरोपी ने अपने भाई गोलू के साथ घर आकर अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पीड़ित के साथ ही उसके पिता बांकेलाल, पत्नी और भाभी की भी पिटाई की। पत्थर लगने से पीड़ित के पिता का सिर फट गया। घटना की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडि...