कौशाम्बी, फरवरी 10 -- मामूली बात पर पिता-पुत्र की पिटाई की गई। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब निवासी कैलाश कुमार ने बताया कि सोमवार को मामूली बात पर पड़ोसी गुन्नू पुत्र मेदीलाल गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर अपने बेटे नौखीला के साथ मिलकर भाई लालचंद्र की पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भतीजे देवा को भी पीटा। इससे भाई लालचंद्र का सिर फट गया। जबकि देवा का पैर टूट गया। दोनों का अभी भी इलाज चल रहा है। इस संबंध में संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव का कहना है कि मुकदमा कायम कर जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.