फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- शिकोहाबाद में नौशहरा में दो पक्षों में मामली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किरन देवी पत्नी आकाश निवासी नोशहरा थाना का आरोप है कि 11 जनवरी को पीड़िता अपने घर पर अकेली थी कि तभी पड़ोस में रहने वाले लाखन सिह, अनिल, दीपू पुत्रगण लाखन सिह ने शराब के नशे में घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट कर दी। आरोपियों ने महिला के पेट में लात मार दी जबकि महिला 4 माह की गर्भवती है। जिससे पीड़िता को काफी दिक्कत शुरू हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.