रामपुर, मार्च 25 -- एक सास अपनी बहू की बजाय पड़ोस की महिला को अपने साथ बाजार ले गई। इससे गुस्साई बहू पड़ोसन महिला के घर पहुंचकर मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही महिला को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव चौकोनी निवासी रजनी के अनुसार उनके पति सुरेश रुद्रपुर उत्तराखंड स्थित सिडकुल में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार शाम वह घर पर अकेली थीं। कहा कि पड़ोस रहने वाली महिला को बाजार से दवाई दिलाने के लिए उसके साथ चली गई थी। जिससे गुस्साई उसकी बहू हाथ में ईंट लेकर उनके घर पहुंच गई और गाली-गलौच करते उसे ईंद मारकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि घायल महिला का मेडिकल कराया गया है। महिला ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.