कौशाम्बी, अप्रैल 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के जमालमऊ गांव निवासी अजय यादव ने बताया कि शुक्रवार को वह मकान का निर्माण कराने के लिए मिट्टी खरीदने इलाके के खालिसपुर गांव गया था। वहां एक जेसीबी संचालक अपने दो पुत्रों व तीन अन्य व्यक्तियों के साथ आ गया। उसने मिट्टी का कार्य खुद से कराने की बात की। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए पीट दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...