बलरामपुर, अप्रैल 7 -- बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पाननकुइंया हसुवाडोल निवासी शिवनरायन सोनकर ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरे भाई शिवराम बाइक से रात करीब आठ बजे अपने घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही सेवक सोनकर, राजाबाबू, प्रभु सोनकर व सहजराम सोनकर खड़े थे। मेरे भाई ने चारों को रास्ते से हटने को कहा तो पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...