फिरोजाबाद, मई 1 -- थाना नसीरपुर के गांव फतेहपुर कर्खा में मामूली विवाद में एक परिवार के लोगों ने पीड़ित पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजनाथ पुत्र राधेश्याम निवासी फतेहपुर कर्खा थाना नसीरपुर अपने खेत पर पानी लगाने जा रहा था। तभी गांव के श्यामवीर सिंह ने अपने परिजनों के साथ पीड़ित को रोक लिया। मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। जब पीड़ित ने विरोध किया तो उसके सिर पर कुल्हाडी, सरिया, डंडे से मारना पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। पीड़ित के सिर पर गंभीर चोट आई है। उसका शोर सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने श्यामवीर, उसकी पत्नी निभा देवी, बेटा मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की...