मामूली बात को लेकर महिला से मारपीट, दो पर केस दर्ज
बलरामपुर, जून 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उदईपुर में हिस्से की ईंटें हटाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम उदईपुर निवासी रोहिनी देवी पत्नी उपेंद्र पाठक ने बताया कि एक जून शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके हिस्से की रखी ईंटों को उनके जेठ बबलू पाठक व भतीजे रितेश कुमार पाठक उठाने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए ईंटों को अपने हिस्से की संपत्ति बताया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर वे लाठी-डंडा लेकर आ गए और रोहिनी देवी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.