गोरखपुर, मार्च 29 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल सेमरा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष की शहनाज खातून ने पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरे पक्ष की फातमा खातून ने भी लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से हमला करने की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...