श्रावस्ती, जून 3 -- इकौना,संवाददाता। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मैनिहवा मदारा में बाइक से जाते समय सड़क पर बह रहा गंदा पानी का छींटा पड़ जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। इसके साथ ही जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में आठ लोग घायल हो गए। सात लोगों की हालत गंभीर होने के कारण संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम मैनिहवा गांव निवासी सतीश यादव व मनीष बाइक से घर जा रहे थे। गांव में रास्ते में सड़क पर बह रहा गंदा पानी का छींटा उछल कर सड़क किनारे खड़े रामकुमार के कपड़े पर पड़ गया। यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,सात की हालत गंभीर जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडा धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और मार पीट शुरू हो ...