श्रावस्ती, जून 3 -- इकौना, संवाददाता। थाना क्षेत्र इकौना के ग्राम पंचायत मैंनिहवा मदारा में बाइक से जाते समय सड़क पर बह रहा गंदा पानी का छींटा पड़ जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों में आठ लोग घायल हो गए। जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने की वजह से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। मंगलवार शाम मैंनिहवा गांव में बाइक से सतीश यादव व मनीष बाइक से घर जा रहे थे रास्ते में सड़क पर बह रहा गंदा पानी का छींटा उछल कर सड़क किनारे खड़े रामकुमार के कपड़े पर पड़ गया जिसको लेकर दो पक्षों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- पानी का छींटा पड़ने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आठ घायल, सात जिला अस्पताल रेफर बात बात में विवाद बढ़ कर उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग लाठी डं...