मथुरा, जून 27 -- थाना गोविंदनगर अंतर्गत मटिया गेट पर आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हो गया। इससे अफरातफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी विवाद करते रहे। पुलिस की ओर से दोनों पक्ष नामजदों व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। शुक्रवार को थाना गोविंदनगर में तैनात महिला उप निरीक्षक निशु ने तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया कि गुरुवार रात वह पुलिस टीम के साथ चौकी डीग गेट क्षेत्र में गश्त पर थी। तभी रात करीब पौने एक बजे मेवाती मोहल्ला मटिया गेट में दो पक्ष के लोगों के मध्य जमकर मारपीट और पथराव की सूचना मिली। यह भी पढ़ें- मामूली बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव इस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। इस दौरान दोनों ओर से लोग गाली...