फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- थाना नगला खंगर क्षेत्र के गांव दौलतपुर कर्खा में मामूली विवाद में देवर ने घर में घुसकर अपनी भाभी के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रेमलता पत्नी गौरव कुमार उर्फ राहुल निवासी गांव दौलतपुर कर्खा थाना नगला खंगर अपने घर पर 22 अप्रैल को कुछ काम कर रही थी। उसका देवर सौरभ उर्फ भालू पुत्र कमलेश कुमार घर पर आया। उसने आते ही गाली गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने गाली गलौज का विरोध किया तो देवर ने अपनी भाभी पर हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी भाभी के साथ जमकर मारपीट की। महिला का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। यह देखकर आरोपी देवर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.