मामूली बात को लेकर किशोर पर किया जानलेवा हमला
बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया थानांतर्गत नटवाजोत में मामूली बात को लेकर एक किशोर पर जानलेवा हमला करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने कुछ सामान लेने गए किशोर से धीमे बोलने के लिए कहा। इस पर किशोर ने जवाब दिया कि वह धीमे ही बोल रहा है। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और लाठी लेकर उसके सिर पर प्रहार कर दिया। किशोर के सिर में गंभीर चोट आई और उसे आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की धरपकड़ का प्रयास शुरू कर दिया गया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र के नटवाजोत निवासी चंद्रभान उर्फ पुत्तीलाल ने तहरीर देकर बताया है कि उनका बेटा उमेश चौहान (16) बीते रविार को हरिहर चौराहे पर स्थित कुलदीप वर्मा के दुकान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.