कौशाम्बी, अप्रैल 10 -- मंझनपुर कोतवाली के कोड़र गांव में गुरुवार को मामूली बात को लेकर लोग आपस में भिड़ गए। जमकर एक दूसरे को पीटा गया। महिलाओं ने भी एक दूसरे के साथ मारपीट की। जानकारी होने पर चौकीदार हरीलाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एक दूसरे पर लोग आरोप लगा रहे थे, लेकिन तहरीर नहीं दे रहे थे। पुलिस ने चौकीदार हरीलाल की तहरीर पर मारपीट के आरोप में गांव के संतोष कुमार, विनोद कुमार, नंदलाल, सीमा देवी, सुशीला देवी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...