आगरा, मार्च 15 -- शहर के सहावर गेट इलाके में ई-रिक्शा चालक से मारपीट और सिढ़पुरा क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में ग्रामीण के साथ झगड़ा मारपीट करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस के मुताबिक मामूली बातों पर लोग लड़ने झगड़ने पर उतारू हो गए। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहावर गेट इलाके में ई-रिक्शा चालक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में विवेक पुत्र राजेंद्र निवासी नई बस्ती नगला वाले कासगंज ने बताया है कि घटना गत 13 मार्च की सांय साढ़े सात बजे की है। वह रोज की तरह अपना ई-रिक्शा पार्क करने के लिए जा रहा था, तभी हर्ष पुत्र सुरेश, गौरव पुत्र राजकुमार, गौरव पुत्र अनिल निवासीगण नगला वाले कासगंज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.