मामूली बढ़त के साथ 236.93 करोड़ का राजस्व वसूला
प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। स्टेट जीएसटी ने मार्च 2026 में 236.93 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यह पिछले वर्ष मार्च 2025 के 234.19 करोड़ रुपये की तुलना में 2.74 करोड़ रुपये अधिक है। इस प्रकार विभाग ने करीब 1.17 प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की है। राजस्व में बढ़त के बावजूद प्रयागराज जोन इस बार उत्तर प्रदेश के मंडलों की टॉप-टेन सूची में स्थान बनाने से चूक गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लक्ष्य के मुकाबले संग्रह कम रहने और कुछ बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो जाने से यह स्थिति बनी है।स्टेट जीएसटी के अपर आयुक्त ग्रेड-वन राम प्रवेश ने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष की तुलना में कलेक्शन में वृद्धि हुई है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए टीम को अधिक सक्रिय किया जा रहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.