मामूली फाल्ट के कारण 26 घंटे ठप रही 18 गांवों की बिजली
मऊ, मई 12 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अन्तर्गत 33/11 विद्युत उपकेन्द्र टडियांव में मामूली फाल्ट के कारण इससे संबंधित 18 गांवों की बिजली 26 घंटे तक ठप रही। बिजली नहीं मिलने से भीषण गर्मी में लोग रातभर बिलबिलाते रहे, लेकिन विभाग के अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूटी। इस लापरवाही के कारण क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है और लोगों ने कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहसील अंतर्गत मुंगेसर क्षेत्र के मूंगमास, आदमपुर, गोडसरा, नकटा, बरुहा, भरथिया कादीपुर, भेलाबांध, कनियारीपुर, फिरोजपुर, नई नगरी सहित लगभग 18 गांवों को टडियांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति की जाती है। यह भी पढ़ें- आंधी के 8 दिन बाद भी 200 गांव अंधेरे में, टूटे पोल पड़े रहे, बिजली विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप बिजली विभाग की लापरवाही का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.