झांसी, मार्च 19 -- गुरुवार को सूरज के तेवर मामूली ढीले रहे। पर, रानी के शहर झांसी में तपन बरकरार। जिससे 24 घंटे में ताप में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम पारा 38 तो न्यूनतम 20 सेंटीगे्रट दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को बदली के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। गुरुवार को सुबह 6.22 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 21 डिग्री के करीब था। 10 बजते ही सूरज ने तेवरों का एहसास कराया। जिससे घरों से निकले शहरी छांव तलाशते नजर आए। लोग छाता, हाथ बंद दस्ताने, गमछा, टोपी में दिखे। दोपहर 1.30 बजे सूरज के तेवर कुछ ढीले हुए। लेकिन, तपन पूरे रौ में रही।धूप के तेज ने शहरियों को बेहाल कर दिया। फुटपाथी दुकानदारों का बुरा हाल रहा। थोक बाजार में बेलदार, दिहाड़ी मजदूर सुस्ताते नजर आए। यही नहीं टैक्सी-टेंपो चालक आराम करते दिखे। दोपहर 2.30 बजे गर्मी पूरे चरम पर रही। फिज...