मामूली टक्कर में कार सवारों ने ई रिक्शा चालक को पीट सिर फोड़ा
कानपुर, मई 15 -- चकेरी। बाबूपुरवा में कार से ई रिक्शा में मामूली टक्कर लगने पर कार सवार युवक और युवतियों ने ई रिक्शा चालक को पीटकर सिर फोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवती को हिरासत में ले लिया। जबकि अन्य कार लेकर मौके से भाग निकले। बगाही निवासी प्रशांत कुमार ई रिक्शा चलाते हैं। प्रशांत ने बताया कि वह मार्बल मार्केट स्थित अवध मारबल पर पत्थर उतार रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक कार आकर रुकी। उसमें सवार युवक और युवतियों के उतरने के दौरान कार का दरवाजा प्रशांत की ई रिक्शा से टकरा गया। इस पर उल्टा कार सवार युवक उससे भिड़ गए। आरोप है कि विरोध पर युवक और युवतियों ने मारपीट कर दी। इसी दौरान एक युवक ने ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। ई रिक्शा चालक का आरोप है कि सभी शराब के नशे में थे। बाबूपुरवा थानाप्रभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.