मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा
देहरादून, जुलाई 5 -- दून में स्कूटर सवारों ने पैदल युवक को पहले टक्कर मारी, युवक के विरोध करने पर उसे तालिबानी सजा दी। लालपुल के पास हुई घटना में आरोपियों ने एक केबल टीवी कर्मचारी को बिजली के झटके दिए गए, गर्म लोहे की रॉड से दागा गया और अमानवीयता की चरम सीमा पार करते हुए उसके गुप्तांग में पेचकस तक डाल दिया गया। किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे घायल युवक को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जाखन कैनाल रोड निवासी आजाद सिंह रावत एक स्थानीय केबल टीवी नेटवर्क कंपनी में काम करते हैं। बीते शुक्रवार की रात करीब आठ बजे वह काम खत्म कर लालपुल के पास पैदल गुजर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहे स्कूटी चालक अंकुर वाल्मीकि ने आजाद को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार और पैदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.