कुशीनगर, अप्रैल 9 -- कुशीनगर। कप्तानगंज के वार्ड नंबर 3 में सभासद तथा एक अन्य के दरवाजे पर चढ़कर की गई ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह मामूली विवाद के प्रतिशोध में लोगों के भीतर दहशत पैदा करना थी। पकड़े गए दोनों हिस्ट्रीशीटरों आदित्य साहनी व सूजा पाठान ने खुद इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में किया है। उनसे पुलिस को घटना में शामिल तीसरे बदमाश की भी जानकारी मिल गयी है। पुलिस ने उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम को देउरवा गांव स्थित चेड़ा माई मंदिर परिसर से फायरिंग के लिए बदमाशों द्वारा प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली।सोमवार की रात्रि की गई फायरिंग के संबंध में अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व सुभाष चौक पर विक्की मद्धेशिया के भाई और झझवा निवासी सुजीत रावत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.