मामूली ग्रेजुएट ने इटली की महिला से ठग लिए 1 लाख रुपए, UP का शख्स गुरुग्राम से गिरफ्तार
गुरुग्राम, अक्टूबर 2 -- गुरुग्राम में रहने वाले एक शख्स ने एक विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर उससे 900 यूरो (लगभग 98,000 रुपए) की धोखाधड़ी कर ली, जिसके बाद महिला की शिकायत पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान अखिल मौर्य (36) के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है और फिलहाल गुरुग्राम में रहता है। उसने पाओला बर्तोलिनी नाम की एक इटैलियन महिला को अपना शिकार बनाया था। अपनी शिकायत में पाओला ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान अखिल मौर्य से हुई थी। महिला से पहचान के बाद आरोपी ने खुद को AI फिल्म क्रिएटर बताकर पीड़िता पाओला बर्तोलिनी को धोखा दिया। उसने पैसों की जरूरत का बहाना बनाकर पाओला से दो बार में 450-450 यूरो ट्रांसफर करवाए और फिर उससे संपर्क तोड़ लिया।इस साल जुलाई में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.