बरेली, मार्च 18 -- मौसम का मिजाज बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है और अगले तीन दिन हल्की बारिश का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवा चल सकती है। बुधवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे लेकिन दिन में धूप निकली। दिन में अधिकतम तापमान 30.4 और रात में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।बुधवार को सुबह आसमान बादलों से घिरा रहा। करीब 10 बजे तक धूप नहीं निकली। लेकिन उसके बाद तेज धूप निकली और बादल गायब हो गए। दिन में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक बारिश का अनुमान है। कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे तापमान में मामूली गिरावट भी हो सकती है। 22 मार्च से बादल छंट जाएंगे और फिर तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ेगा।

हिंदी हिन...