फरीदाबाद, मई 25 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। पल्ला थाना क्षेत्र की बाबा सूरदास कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें छह महिलाओं सहित नौ लोग घायल हो गए। नाली पर रखे फट्टे को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने रविवार को दोनों पक्षों की शिकायत लेकर एक-दूसरे पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 22 मई की शाम को सूरदास कॉलोनी निवासी इंद्रपाल की मां और पड़ोसी रतन झा की मां के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसके बाद रतन झा की पत्नी राधा और परिवार की अन्य महिलाएं उसके घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगीं। मामला शांत होने के बाद रात करीब 9:00 बजे जब इंद्रपाल ड्युटी से घर लौटा तो विवाद को खत्म करने के लिए गोविंद झा को फोन किया, लेकिन वह फोन पर ही उसे धमकिया...