लखनऊ, फरवरी 8 -- रहीमाबाद में रिटायर्ड फौजी ने पड़ोसी महिला पर बंदूक तान दी। रविवार को बंदूक तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वॉयरल वीडियो कर पुष्टि नहीं करता है। कमालुद्दी नगर निवासी रामरती परिवार के साथ रहती है। उनके पड़ोस में फौज से रिटायर्ड कृष्ण कुमार रहते है। महिला का आरोप है कि फौजी ने अपना घर का गेट उनके गेट के सामने लगा दिया। जिसका महिला ने विरोध किया। आरोप है कि फौजी अपनी लाइसेंसी बंदूक निकालकर ले आया और रामरती पर तान दी। इस बीच किसी ने फौजी का बंदूक ताने हुए वीडियो बना लिया और रविवार कोसोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। इस सम्बन्ध में इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि महिला का गेट पहले लगा हुआ था। जबकि कृष्ण कुमार ने हाल में ही अपना गेट लगाया है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच...