बागपत, अप्रैल 3 -- क्षेत्र के बराल गांव में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बराल निवासी सन्नी तोमर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मोक्ष तोमर गुरुवार शाम गांव में स्थित पानी की टंकी के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव के ही सागर और यश वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर मोक्ष से कहासुनी करने लगे। विवाद बढ़ने पर जब मोक्ष वहां से जाने लगा तो दोनों आरोपियों ने उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए, जिन्हें आता देख दोनों आरोपी मोक्ष को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित के भाई सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.