बदायूं, मार्च 8 -- मूसाझाग। क्षेत्र के गांव चिर्रा में मामूली कहासुनी के बाद युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने दांतों से युवक का कान काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव चिर्रा निवासी विश्वजीत पुत्र वीरेंद्र ने थाने में दी तहरीर में बताया कि तीन मार्च को दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी गांव के रामकृष्ण, राजपाल और दीपक लाठी-डंडे लेकर उसके घर के सामने आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। विश्वजीत का आरोप है कि मारपीट के दौरान दीपक ने दांतों से उसका कान काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.