मामूली कहासुनी में युवक समेत तीन को लाठी-डंडों से पीटा
बलरामपुर, जुलाई 1 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के महदेइया मोड़ नई बस्ती में मामूली कहासुनी के बाद युवक समेत उसके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महदेइया मोड़ नई बस्ती निवासी जलीमुन निशां पत्नी मोहम्मद रजा ने तहरीर देकर बताया कि 29 जून रात करीब आठ बजे उनके पुत्र राज कुरैशी की गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर विपक्षी पक्ष के लोग एकजुट होकर पहुंचे और राज कुरैशी, उनके भांजे अरमान कुरैशी तथा बहन शरीफुननिशां पर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, जिससे तीनों को चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.