लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- गोला रेलवे स्टेशन के बाहर मामूली कहासुनी के बाद मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ममरी निवासी दीपक कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह 25 मार्च को अपने पुत्र आशुतोष और भांजी के साथ गोला रेलवे स्टेशन से ममरी जा रहा था। आरोप है कि स्टेशन के बाहर आयुष गुप्ता अपने दो-तीन साथियों के साथ पहुंचा और कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने लोहे की रॉड और बाल्टी से हमला कर दिया। इस दौरान आशुतोष पर गरम पानी फेंक दिया गया, जिससे उसकी गर्दन पर छाले पड़ गए। साथ ही लोहे की रॉड से उसके हाथ पर वार कर उसे घायल कर दिया गया। दीपक कुमार का सिर भी लोहे की बाल्टी से मारकर फोड़ दिया गया...