मामूली कहासुनी में मां बेटी को पीटा
महोबा, मई 17 -- महोबा, संवाददाता। दबंग ने मां बेटी के साथ गाली गलौच कर मारपीट की। विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। चरखारी कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में धवारी गांव निवासी ऊषा देवी पत्नी लखन रैकवार ने तहरीर में बताया कि 14 मई को वह अपनी बेटी के साथ बाजार गई थी। वापस लौटते समय ई-रिक्शा पर बैठकर गांव आ रही थी तभी दबंग उदित तिवारी आया और गाली गलौच करने लगा। बेटी ने ई रिक्शा चालक से जल्द चलने की बात कही तो दबंग ने मारपीट की। यात्री हरगोविंद्र ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। बाद में दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपित उदित तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.